हरदोई…….सांडी। कस्बे में गल्लामंडी के सामने मंगलवार सुबह एक दुकान के पास एचटी लाइन के नीचे खड़े डंपर पर चढ़कर मौरंग उतार रहा चालक करंट की चपेट में आ गया। झुलसने के बाद वह डंपर से नीचे गिर गया। यह देख उसके साथी उसे लेकर जिला अस्पताल लाए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।हरियावां थाना क्षेत्र के मरई बसौहा गांव निवासी अनूप (27) डंपर चालक था। वह लाल कुंआ आदि जगहों से मौरंग आपूर्ति करता था। मंगलवार सुबह वह मौरंग सांडी लाया था। कस्बे में गल्ला मंडी के सामने स्थित बजाज की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मौरंग उतार रहा था।दुकान के बाहर से एचटी लाइन निकली है। वह लाइन के नीचे डंपर खड़ा करके मौरंग उतारने लगा। उसने पहले प्रेसर उठाकर मौरंग गिरा दी।इसके बाद कुछ मौरंग डंपर में रह गई, तो वह डंपर के ऊपर चढ़कर मौरंग उतारने लगा। इस दौरान एचटी लाइन की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह डंपर से नीचे जा गिरा।यह देख उसका साथी चालक कृृष्ण कुमार उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथी ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। अवर अभियंता रामसहाय ने बताया कि बिजली की लाइन के नीचे डंपर खड़ा करने की वजह से हादसा हुआ है।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *