
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद बरेली में 808 जोड़ों का विवाह संपन्न।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली
बरेली में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद बरेली में 808 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में जनपद के नौ निर्धारित स्थलों पर संपन्न हुआ। इनमें 586 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों से तथा 222 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में पांच विकासखंडों एवं तहसील सदर के अंतर्गत विभिन्न नगरीय निकायों के कुल 405 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों को सहयोग प्रदान करने के साथ ही बेटियों के सम्मान, सामाजिक समरसता एवं सर्वधर्म सद्भाव को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल है। योजना का उद्देश्य पात्र जोड़ों को वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत के लिए सहायता उपलब्ध कराना है।विवाहिक समारोह के दौरान नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत हेतु आवश्यक उपहार प्रदान किए गए।
