रिपोर्ट-रजनीश कुमार


औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अटसू में अब दंगल प्रेमियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लगभग दो करोड़ की धनराशि से यहां एक भव्य दंगल स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है।

इसकी जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल ने M D News को बताया कि अटसू का दंगल काफी पुराना और ऐतिहासिक है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।

स्वदेश प्रकाश पोरवाल ने मिडिया को बताया – “अटसू के दंगल में अन्य जनपदों के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के भी नामी-गिरामी पहलवान लगातार आते रहे हैं। यहां क्षेत्रीय जनता के अलावा अन्य जनपदों के लोग भी बड़ी संख्या में कुश्ती का लुत्फ उठाने आते हैं। पहले यह दंगल क्षेत्रीय जनता के सहयोग से लगवाया जाता था, लेकिन हमारे कार्यकाल में बोर्ड बैठक में तय किया गया कि अब नगर का दंगल नगर पंचायत की निधि से लगवाया जाएगा।”

उन्होंने आगे बताया कि दंगल देखने आने वाले हजारों दर्शकों को बैठने में खासी समस्या का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की वंदन योजना के तहत लगभग 2 करोड़ की लागत से इस भव्य दंगल स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है।

इस स्टेडियम में कई हजार दर्शक एक साथ आरामदायक सीढ़ियों पर बैठकर दंगल और कुश्ती का आनंद ले सकेंगे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *