वाराणसी में एयर शो, स्नातक-शिक्षक चुनाव और पीएम मोदी के आगमन को लेकर भाजपा महानगर कार्यालय गुलाबबाग में हुई बैठक

आज दिनांक 21 अक्टूबर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, गुलाबबाग में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे एयर शो, 23 अक्टूबर को होने वाले शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित वाराणसी आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा। बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी अनुशासन और भव्य स्वागत की रूपरेखा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। एमएलसी एवं वाराणसी महानगर तथा जिला के प्रभारी अरुण पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर पार्टी की मौजूदगी बेहद मजबूत और अनुशासित होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाताओं को जागरूक किया जाए कि वे मतदान के लिए केवल निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत पेन का ही प्रयोग करें, किसी भी स्थिति में व्यक्तिगत पेन का इस्तेमाल न करें।
साथ ही, मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए मतदान केंद्रों के बाहर मोबाइल फोन जमा कराने की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा, बूथ एजेंटों तक मतदाता सूची समय पर पहुँचाने और मतदान केंद्र पर पहुँचने वाले प्रत्येक मतदाता के पास वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से होने की बात पर विशेष जोर दिया गया।
पीएम मोदी के आगमन पर 13 स्थानों पर होगा भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 अक्टूबर के वाराणसी दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह एयरपोर्ट से सीधे अरविंद मिल पहुँचेंगे और वहाँ से हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन आएंगे। पुलिस लाइन से उनका काफिला नमो घाट के लिए रवाना होगा।
इस दौरान पुलिस लाइन से लेकर नमो घाट तक के मार्ग में कुल 13 प्रमुख स्वागत बिंदु बनाए गए हैं, जहाँ मंत्री, विधायक, पार्षद और संगठन के पदाधिकारी प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे। स्वागत के प्रमुख पड़ावों में पुलिस लाइन, सांस्कृतिक संकुल, लकड़ी मंडी चौकाघाट, गोलगड्डा तिराहा, कज्जाकपुरा और भदऊ चुंगी समेत कुल 13 स्थल शामिल किए गए हैं।
बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल की गरिमामई उपस्थिति रही।
बैठक की संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने आह्वान किया कि आगामी शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी पूरी ताकत और तन्मयता के साथ उतरेगी। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हमें हर एक वोटर तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों को बताना है और यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान हो,
क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वाराणसी में पार्टी का सांगठनिक ढांचा हमेशा से अपनी मजबूती और अनुशासन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक-स्नातक चुनाव में हमारी जीत का आधार हमारा बूथ प्रबंधन है। इसके साथ ही, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 अक्टूबर को वाराणसी आगमन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
बैठक का संचालन महानगर महामंत्री पूजा दीक्षित ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महानगर
महामंत्री अजय गुप्ता ने किया
बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय ,सह संयोजक अशोक पाण्डेय ,विकास बागी, चंद्रशेखर उपाध्याय, अशोक जाटव, प्रज्ञा पांडेय, नेहा कक्कड़, शोभनाथ मौर्य, कुशाग्र श्रीवास्तव, जगन्नाथ ओझा, अमित खरे, योगेश वर्मा, सतेंद्र सिंह, दिनेश दीनू, विवेक पांडेय, मनोज सोनकर, राजेंद्र सिंह पटेल, अभिषेक श्रीवास्तव और ऋत्विक मिश्रा रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *