रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा
MD NEWS बहुआयामी समाचार

मसकनवा बाजार / मनकापुर, गोंडा। मसकनवा बाजार में आबादी क्षेत्र में चल रहे देशी शराब के ठेके को हटाने के लिए ग्रामीणों में आक्रोश है। आज बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने SDM मनकापुर को ज्ञापन देकर ठेके को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीचों-बीच आबादी क्षेत्र में शराब का ठेका होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में शराबियों की अभद्रता झेलनी पड़ती है। आए दिन गाली-गलौज और झगड़े होते रहते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।

महिलाओं ने बताया कि शाम होते ही ठेके पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए देशी शराब के ठेके को जल्द से जल्द आबादी क्षेत्र से हटाकर कहीं बाहर शिफ्ट किया जाए।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *