MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
मुज़फ्फरनगर | बुढ़ाना, उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर के थाना बुढ़ाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की तीन कारें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की गाड़ियों के साथ दो संदिग्ध योगपुर रोड स्थित बंद पड़े बस अड्डे के पीछे मौजूद हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद किए गए वाहन

एक महिंद्रा थार
एक मारुति सुजुकी ब्रेजा
एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ विभिन्न राज्यों से चार पहिया वाहन चोरी करते थे। इसके बाद वाहनों के चेसिस नंबरों में छेड़छाड़ कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अलग-अलग स्थानों पर बेचने की कोशिश करते थे। पुलिस के मुताबिक, बरामद ब्रेजा नोएडा और महिंद्रा थार जीरकपुर (चंडीगढ़ क्षेत्र) से चोरी की गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित कुमार निवासी देहरादून और शुभम चौधरी निवासी देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। मामले में थाना बुढ़ाना पर मुकदमा संख्या 475/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह तथा थाना प्रभारी सुभाष अत्री के नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस टीम ने की।

MD NEWS बहुआयामी समाचार — जनहित में विशेष अभियान, जनता की आवाज।

19 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *