रिपोर्ट-विजय कुमार
लखीमपुर खीरी जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। गोला_गोकर्णनाथमंडी में सब्जी खरीदने आए एक युवक की #मोटरसाइकिल कथित तौर पर #चोरी हो गई। काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली गोला में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त शिकायत के अनुसार, थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम रोशननगर, पोस्ट कोटवा निवासी वारिस अली पुत्र अली शेर 20 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या UP31AR6468) से गोला मंडी में सब्जी खरीदने आए थे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पीड़ित के मुताबिक, वह सब्जी की दुकान चलाते हैं और रोजाना की तरह मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे थे। कुछ समय बाद जब उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल की तलाश की तो वह मौके पर नहीं मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का पता नहीं चल सका, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मोटरसाइकिल चोरी होने से परेशान वारिस अली ने कोतवाली गोला में प्रार्थना पत्र देकर मामले को संज्ञान में लेने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर चोरी गई मोटरसाइकिल का पता लगाने में क्या कदम उठाती है। गोला कोतवाली पुलिस ने बताया की हां तहरीर आई है, जांच कर अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
