बरनवाल समाज ने गरबा-डांडिया रास से बांधा समां

वाराणसी। बरनवाल सेवा समिति, बरनवाल महिला समिति एवं बरनवाल नवयुवक संघ की ओर से महानवमी व दशहरा पर्व पर शिवपुरवा स्थित ग्रैंड पैलेस में भव्य गरबा-डांडिया रास का आयोजन किया गया। स्मिता बरनवाल के सफायर म्यूजिकल बैंड ने कार्यक्रम में समां बांधा।
कार्यक्रम का संयोजन समिति अध्यक्ष राजेन्द्र बरनवाल, उपाध्यक्ष गोपाल व शीतल बरनवाल, मंत्री डॉ. विनोद कौशिक, महिला समिति अध्यक्षा नीलू बरनवाल, उपाध्यक्ष अमृता, सुषमा, निरमा व सिन्धु बरनवाल, मंत्री रंजना बरनवाल, कोषाध्यक्ष कीर्तन बरनवाल तथा युवक संघ अध्यक्ष विनोद बरनवाल, मंत्री शुभम बरनवाल व कोषाध्यक्ष नवीन बरनवाल ने किया।
राष्ट्रीय महिला महामंत्री सुषमा कौशिक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी संबंध मजबूत होते हैं और समाज में एकता का संदेश जाता है।
इस अवसर पर संरक्षक डॉ. नन्दलाल बरनवाल, अरुण कुमार बरनवाल, मोहनलाल बरनवाल, उपाध्यक्ष घनश्याम बरनवाल, संरक्षिका एवं राष्ट्रीय महिला कोषाध्यक्ष अंजू बरनवाल, संरक्षिका एवं राष्ट्रीय महिला महामंत्री सुषमा कौशिक, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री शोभिका बरनवाल, वन्दना, पुष्पा, पूनम, मृदुला बरनवाल, डॉ. नमिता बरनवाल, सूरज और उत्कर्ष बरनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन मोना बरनवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शशि बरनवाल ने दिया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *