रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा


MD NEWS बहुआयामी समाचार

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस केस में यूपी की दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार लड़कियों की पहचान आजमगढ़ की बबीता (22) और सीतापुर की राधा (23) के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के बहालगढ़ (सोनीपत) में एक साथ किराए के मकान में रहती थीं।

बताया गया कि बबीता 2 साल पहले परिवार को नमकीन फैक्ट्री में नौकरी का बोलकर सोनीपत गई थी। राधा भी वहीं नौकरी करती थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों ट्रेन से मुंबई पहुंचीं और शूटरों तक पिस्टल पहुंचाई। इसी पिस्टल से टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई थी।

पुलिस का दावा है कि इस काम के लिए दोनों को सिर्फ 10-12 हजार रुपए मिले थे।

इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपी – ऋतिक, रेहान, फूल सिंह, कुणाल, सुमित, बबीता और राधा गिरफ्तार हो चुके हैं। ये सभी यूपी, बिहार और हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर गैंग के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

4 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *