रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा

MD NEWS बहूआयामी समाचार

गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर हंगामा हो गया। डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे गीता वस्त्रालय के सामने की है।

बताया जा रहा है कि विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि आनंद कौशल, अनुभव गुप्ता और सुधीर ने अपने 8-10 साथियों के साथ मिलकर शिवा सोनी और उसके साथियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस के रोकने पर भी नहीं माने
मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी भरत सिंह की तहरीर के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने और मारपीट करते रहे। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया और विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

3 नामजद, 8-10 अज्ञात पर मुकदमा
पुलिस ने बुधवार रात करीब 11 बजे तीन नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि मारपीट, सरकारी आदेश की अवहेलना और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *