चीनी मिल का कर्जा माफ करने और किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

छाता (मथुरा)। उत्तर प्रदेश किसान सभा मथुरा के बैनर तले शुक्रवार को सहार से छाता तक विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में किसान सभा के कार्यकर्ता और स्थानीय किसान शामिल हुए। रैली के बाद किसानों ने छाता उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अखिलेश को ज्ञापन सौंपकर चीनी मिल का कर्जा माफ करने समेत किसानों की विभिन्न मांगों को उठाया।

रैली के दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई। किसान नेता छीतर सिंह ने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।

किसानों ने मांग की कि क्षेत्र की बंद पड़ी संकटग्रस्त चीनी मिल से जुड़ी समस्याओं का समाधान करते हुए किसानों का कर्जा माफ किया जाए और इस दिशा में तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान सभा के कार्यकर्ता और क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, कल्ली पहलवान, रामवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, गौरव, अंजलि आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट कैलाश यदुवंशी

0 views

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *