सोनम गुप्ता और अवधेश सिंह के बीच 80 हजार रुपये में बनी सहमति, बाकी 30 हजार रुपये बाद में होंगे अदा
उरई, जालौन। न्यायालयों में लंबित मामलों के आपसी सहमति से समाधान की दिशा में जालौन के मध्यस्थता केंद्र उरई में एक और मामले में समझौता हुआ। सोनम गुप्ता और अवधेश सिंह के बीच मध्यस्थ ब्रजराज सिंह की मौजूदगी में हुई बातचीत के बाद कुल 80 हजार रुपये के भुगतान पर सहमति बनी।
जानकारी के अनुसार, परिवाद संख्या 1294/2026 धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) से संबंधित है। न्यायिक मजिस्ट्रेट जालौन के न्यायालय से मध्यस्थता केंद्र भेजे गए इस मामले में 22 अक्टूबर 2026 को दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई।
समझौते के तहत अवधेश सिंह ने सोनम गुप्ता को 50 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। वहीं, शेष 30 हजार रुपये निर्धारित तिथि पर न्यायालय में जमा किए जाएंगे।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि समझौता दोनों पक्षों की सहमति से बिना किसी दबाव के हुआ। मध्यस्थता प्रक्रिया के जरिए मामले को सुलझाने की पहल की गई, जिससे विवाद के समाधान का रास्ता साफ हुआ।
रिपोर्ट संदीप धुरिया
जिला जालौन

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *