रिपोर्टर अमित कुमार

एमडी न्यूज़

​
​बाराबंकी बाराबंकी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए इस दीपावली एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। दीपावली के शुभ अवसर पर प्रशासन युवाओं को नौकरी का बड़ा तोहफा देने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास / रोज़गार मिशन के तहत वर्ष 2026-27 में जिले की 6 विधानसभाओं और एक जिला स्तर पर कुल 7 वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
​जिलाधिकारी (डीएम) के निर्देश पर सभी रोजगार मेलों का पूरा कार्यक्रम और तिथियां तय कर दी गई हैं। इन मेलों में स्थानीय युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
​रोजगार मेले की तिथियां एवं आयोजन स्थल
​2 नवंबर (जैदपुर विधानसभा): संत बाबा कबीर बैजनाथ पीजी कॉलेज, हरख (जैदपुर क्षेत्र के युवाओं के लिए)
​3 नवंबर (हैदरगढ़ विधानसभा): ग्रामांचल महाविद्यालय, हैदरगढ़
​6 नवंबर (दरियाबाद विधानसभा): जी.बी.एस. महाविद्यालय, दुलहदीपुर
​14 नवंबर (रामनगर विधानसभा): रामनगर पीजी कॉलेज
​18 नवंबर (जिला स्तरीय मेला): सागर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सागर इंजीनियरिंग कॉलेज)
​19 नवंबर (बाराबंकी सदर विधानसभा): जिनेस्म कॉलेज, बाराबंकी सदर
​9 दिसंबर (कुर्सी विधानसभा): आचार्य चंद्र देव इंटर कॉलेज, फतेहपुर
​1,000 से 2,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी
​बाराबंकी जिलाधिकारी ने बताया कि
​विधानसभा स्तरीय मेलों में लगभग 20 नामी कंपनियां भाग लेंगी, जो टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल (तकनीकी व गैर-तकनीकी) पदों पर युवाओं का चयन करेंगी।
​जिला स्तरीय / मुख्य मेले में 50 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। इस पूरे अभियान के माध्यम से 1,000 से 2,000 बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
​ युवाओं के लिए अपील
जिलाधिकारी ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अपनी पूरी तैयारी (बायोडाटा, शैक्षणिक दस्तावेज व फोटो) के साथ इन मेलों में समय से पहुंचें और इस बेहतरीन अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *