संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर उत्तर प्रदेश सहायक ब्यूरो प्रमुख

​सपा नेता लोकमणि कांत जादौन और खेल प्रेमियों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई, समर्थकों ने लगाए भारत माता के जयकारे


​छाता (मथुरा)। एशियाई पैरा गेम्स में रजत पदक जीतकर देश, प्रदेश और क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले एथलीट राम रतन सिंह जादौन (निवासी नरी) का ब्रजभूमि आगमन पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।
​अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाकर पहली बार अपनी जन्मभूमि और क्षेत्र में लौटे राम रतन सिंह का कोटवन बॉर्डर पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और भारत माता के जयकारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल उत्सव में बदल गया।
​तत्पश्चात छाता पहुंचने पर सपा नेता लोकमणि कांत जादौन ने अपने निज निवास पर एथलीट राम रतन सिंह जादौन का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों और बड़ी संख्या में मौजूद युवा खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​सपा नेता लोकमणि कांत जादौन ने कहा कि राम रतन सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है और वे ग्रामीण युवाओं व खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।

9 views

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *