मथुरा (27 अक्टूबर 2026): उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति” (चरण 6.0) के तहत महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर मथुरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मथुरा के कुशल निर्देशन में मंगलवार को जनपद के थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव भिदौनी में मिशन शक्ति टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मिशन शक्ति की टीम ने गाँव में महिला बीट भ्रमण किया और एंटी रोमियो स्क्वाड के साथ गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने गाँव की महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं को एकत्र कर उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की दी विस्तृत जानकारी
महिलाओं को आत्मनिर्भर और निडर बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति टीम ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न के समय महिलाएं बिना किसी डर के इन नंबरों पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं:

  • 1090: वीमेन पावर लाइन (महिला उत्पीड़न की शिकायत के लिए)
  • 112: पुलिस आपातकालीन सेवा
  • 1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
  • 1930: साइबर क्राइम वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए
  • 181: महिला हेल्पलाइन
  • 1098: चाइल्ड हेल्पलाइन (बच्चों की सहायता के लिए)
  • 108: एम्बुलेंस सेवा
    पुलिस टीम ने ग्रामीण महिलाओं को आश्वस्त किया कि इन नंबरों पर शिकायत करने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। थाना सुरीर पुलिस की इस सक्रियता और संवाद की ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने सराहना की है।

रिपोर्टर-दीपक कुमार

0 views

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *