01 नवम्बर से मठ मंदिरों तथा चौराहों पर होगा दिव्य सनातन दीप महायज्ञ

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूँ. अखिल भारतीय सनातन धर्म कल्याण सभा के तत्वावधान में शहर के श्री सीता राम मंदिर में एक बैठक का आयोजित की गयी. बैठक में नगर के प्रमुख मठ, मंदिरों तथा चौराहों पर ग्यारह दिवसीय दिव्य सनातन दीप महायज्ञ 01 नवम्बर से शुरु करने का निर्णय लिया गया. जिसके तहत जातिगत भेदभाव को मिटाने के लिए एवं सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए भागवत प्रवक्ता आचार्य पंडित मुमुक्ष कष्ण महाराज जी सनातनी बंधुओं के साथ ग्यारह दीपक जलाकर ग्यारह प्रतिज्ञाएं दोहरवाएगें.

यज्ञ की शुरुआत मंत्रोच्चार घंटा शंख ध्वनि के साथ शहीद भगत सिंह चौक से और विश्राम 11 नवम्बर को शक्तिपीठ नगला मंदिर में होगा.बैठक में सभा के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय,डा. शैलेंद्र कुमार सिंह,राहुल चौवे, नगर पालिका नामित सदस्य पंकज शर्मा, केएल गुप्ता, हरिओम रस्तोगी, दिनेश शर्मा, अभिषेक मिश्रः,मंदिर के पुरोहित बालमुकुंद महेरे समेत भारी संख्या में सनातनी मौजूद रहे.

11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *