रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा

Md News बहुआयामी समाचार

गोंडा: मेहनौन विधानसभा 295 में अभी से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। छात्र नेता शिवम पांडेय ने लिखित एफिडेविट के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है।

शिवम पांडेय ने कहा कि वे जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और क्षेत्र के विकास को अपना मुख्य एजेंडा बताया है।

क्या बोले शिवम पांडेय?
मीडिया से बातचीत में शिवम पांडेय ने कहा, “मेहनौन में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, छात्र नेता होने के नाते मैंने हमेशा छात्रों और युवाओं की आवाज उठाई है। अब लिखित संकल्प के साथ जनता के बीच जाऊंगा कि अगर जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी से काम करूंगा।”

उन्होंने एफिडेविट में अपने वादों का उल्लेख किया है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

मेहनौन का सियासी गणित:
मेहनौन विधानसभा गोंडा जिले की महत्वपूर्ण सामान्य सीट है। वर्तमान में यहां से भाजपा के विनय कुमार द्विवेदी विधायक हैं। 2022 के चुनाव में उन्होंने सपा की नंदिता शुक्ला को 23,218 वोटों से हराया था। यहां ब्राह्मण, मुस्लिम, ठाकुर, कुर्मी और यादव मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं।

शिवम पांडेय के निर्दलीय मैदान में आने से इस बार मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *