
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एलएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो की दूसरी बार जीत दर्ज।
एम डी न्यूज़। रिपोर्टर गौरव सक्सेना।
बरेली में यूपी में विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एलएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने रिकॉर्ड 17676 मतों से सपा के दानिश अख्तर को हराया। चुनाव जीतने के बाद भाजपा के प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह मेरा नहीं, शिक्षक समुदाय का चुनाव था। यह उनकी ही जीत है। उन्होंने कहा कि अब शिक्षकों के सम्मान में वृद्धि के लिए एजुकेशन एक्ट को लागू कराएंगे। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा शिक्षकों के मुद्दे मुखमंत्री के सामने उठाये। उनकी सहजता, सुलभता व शिक्षकों के हक में लगातार संघर्ष की छवि ने मतदाताओं को प्रभावित किया।
