रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा
Md News बहुआयामी समाचार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 शुरू होने से पहले गन्ना मूल्य को लेकर हलचल तेज हो गई है। राज्य परामर्शित गन्ना मूल्य (SAP) निर्धारण के लिए संस्तुति समिति की अहम बैठक 29 अक्टूबर को शाम 4 बजे लोक भवन सचिवालय, मुख्य सचिव सभा कक्ष में होगी।

बैठक में गन्ना आयुक्त, चीनी मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधि और प्रदेश के प्रमुख गन्ना किसान शामिल होंगे। शाहजहांपुर, हरदोई, बहराइच, मुजफ्फरनगर से एक-एक किसान, जबकि शामली से तीन और बिजनौर से दो किसानों को आमंत्रित किया गया है। ये किसान अपनी लागत और समस्याएं समिति के सामने रखेंगे।

समिति अपनी रिपोर्ट तैयार कर मंत्रिमंडल को भेजेगी, उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतिम गन्ना मूल्य की घोषणा करेंगे।

किसानों की मांग – 600 रुपये प्रति क्विंटल:
प्रदेश के किसान संगठन लगातार गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि डीजल, खाद, कीटनाशक और मजदूरी महंगी होने से गन्ने की लागत बहुत बढ़ गई है। पिछले साल सरकार ने अगैती गन्ने का दाम 400 रुपये और सामान्य का 390 रुपये तय किया था, जो किसानों के मुताबिक बहुत कम है।

वहीं चीनी मिलें मूल्य वृद्धि का विरोध कर रही हैं। अब देखना होगा कि 29 अक्टूबर की बैठक में किसानों की मांग पर क्या फैसला होता है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *