हरदोई……..हरदोई जिले में भट्ठे में मजदूरी करके रविवार शाम साइकिल से घर जा रहे मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।संडीला कोतवाली क्षेत्र के मौला नगर मजरा मीरा नगर निवासी सुरजीत (36) भट्ठा मजदूर था। वह गांव के पास स्थित भट्ठे पर काम करता था। रविवार शाम वह काम करके भट्ठे से साइकिल से घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *