हरदोई………प्रतापनगर। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के झरोइया गांव में रविवार शाम पत्नी से कहासुनी के बाद डीसीएम चालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूरी पर यूकेलिप्टस के पेड़ में उसका शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।झरोइया गांव निवासी द्वारिका (30) डीसीएम चालक था। वह रविवार शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं लग सका था। सोमवार सुबह खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने गांव से एक किलोमीटर दूरी पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ में गमछे के फंदे से उसका शव लटका देखा।

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। मृतक के पिता अजय पाल ने बताया कि बेटे और बहू के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार शाम दोनों में विवाद हो गया। नाराज होकर द्वारिका ने फंदा लगाकर जान दे दी।
मृतक के परिवार में पत्नी रेनू के अलावा दो बच्चे हैं। कोतवाल गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि घरेलू कलह के चलते खुदकुशी करने की बात सामने आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *