रोहित गिहार सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर
MD NEWS बहुआयामी समाचार

कानपुर। शहर की राजनीति के गलियारों से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा युवा मोर्चा) के कानपुर अध्यक्ष पद के लिए पदों की खरीद-फरोख्त और टिकट के सौदेबाजी का मामला उजागर हुआ है। सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप चैट तेजी से वायरल हो रही है, जिसने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है।
वायरल चैट के मुताबिक, युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए बकायदा लाखों रुपये में मोल-भाव किया जा रहा था। मैसेज में साफ तौर पर लिखा है कि “अनिल दीक्षित बिना पैसे लिए काम नहीं कर रहे हैं और लगभग 10 से 15 लाख रुपये लग जाएंगे
इसके ठीक बाद इसी बातचीत में एक और मैसेज आता है, जो इस सौदे पर मुहर लगाता दिख रहा है। उसमें लिखा है— “भाई 7 लाख में डील हो गई है, बस लिस्ट की तैयारी करो.. दिल थाम कर बैठो और कुर्सी की पेटी बांध लो!”
इस चैट के सामने आते ही सांगठनिक निष्ठा और निष्पक्षता के दावों की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं। ₹7,00,000 में अध्यक्ष पद की डील फाइनल होने और अब केवल आधिकारिक सूची (लिस्ट) के जारी होने के दावे ने पार्टी के भीतर भी असंतोष और चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
फिलहाल, इस वायरल व्हाट्सएप चैट को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग अब संगठन की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर आने वाली आधिकारिक सफाई या कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed