
रोहित गिहार सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर
MD NEWS बहुआयामी समाचार
कानपुर नगर टेंडर हुए लगभग डेढ़ साल बीत चुके हैं, लेकिन काम शुरू कराने के लिए आज भी बाधाओं और बहानेबाज़ी का दौर जारी है। विभागों के बीच आपसी समन्वय की कमी के कारण परियोजनाएँ वर्षों तक लटकी रहती हैं और बैठकें होती रहती हैं, लेकिन धरातल पर परिणाम नहीं दिखते।
माननीय जिलाधिकारी महोदय एवं सभी संबंधित अधिकारियों से विनम्र आग्रह है कि अब समीक्षा बैठकों से आगे बढ़कर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी तकनीकी एवं विभागीय अड़चनों को समयबद्ध तरीके से दूर कर निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए। परियोजनाओं में अनावश्यक देरी से लागत बढ़ने, निर्माण की गुणवत्ता एवं निर्धारित डिज़ाइन के अनुरूप टिकाऊपन प्रभावित होने का जोखिम भी रहता है।

आखिर कानपुर में हर परियोजना को गति देने के लिए बार-बार आवाज़ क्यों उठानी पड़ती है? जनहित की परियोजनाओं में जवाबदेही तय होनी चाहिए, समयसीमा निर्धारित होनी चाहिए और काम धरातल पर दिखाई देना चाहिए। झकरकटी बस स्टॉप को अब और इंतज़ार नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए।
