
एसएसपी अंकिता शर्मा ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश ।
थानों में शिकायतकर्ताओं के साथ न हो दुर्व्यवहार, हर शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए निस्तारण;
टॉप-10 भूमि विवादों को प्राथमिकता से सुलझाने के आदेश
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा (आईपीएस) ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर कानून व्यवस्था और जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी थाने में अपनी समस्या लेकर आने वाले शिकायतकर्ता को परेशान न किया जाए और उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।एसएसपी ने निर्देश दिए कि आमजन की छोटी-बड़ी सभी शिकायतों का थाने स्तर पर ही त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय पाने के लिए अनावश्यक रूप से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के टॉप-10 प्रमुख भूमि विवादों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान कराने के निर्देश दिए। साथ ही पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत और काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाने पर विशेष जोर दिया।एसएसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन को न्याय दिलाना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
