रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज (लखीमपुर )


कार और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, कार चालक मौके से फरार


लखीमपुर खीरी। काला आम पावर हाउस के सामने कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घायल बाइक सवार की पहचान रुकनापुर निवासी राज पांडेय के रूप में बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अब सवाल यह है कि आखिर टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से क्यों फरार हुआ? क्या पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर घायल को न्याय दिला पाएगी?
सड़क पर लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *