तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
एम डी न्यूज़
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (राधे) की ओर से हाजी वारिस अली शाह बाबा के वार्षिक देवा मेला में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेलाल यादव की अगुवाई तथा प्रदेश प्रभारी शुऐब राईन की उपस्थित में समस्त जिला कमेटी की ओर से संगठन की पुरानी भूमि मामापुर नहर पुल पर यूनियन के प्रदेश मीडिया प्रभारी डाक्टर बिलाल चतुर्वेदी एवं महाराज प्रधान के द्वारा फीता काटकर भंडारे का शुभारंभ किया गया और समस्त किसान साथियों ने दादा मियां तथा हाजी वारिस अली शाह बाबा की दरगाह पर पहुंच कर चादर चढ़ाई तथा मुल्क में अमन चौन के लिए दुवाएं मांगी।

इस अवसर पर यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सेठी चौधरी जिला उपाध्यक्ष रफीक सलमानी जिला प्रभारी शिवम यादव संगठन मंत्री मोहम्मद शुऐब शेख युवा नगर अध्यक्ष जैद राईन नगर प्रभारी रिजवान उर्फ फत्तू ग्राम सभा अध्यक्ष मोहम्मद अजीज युवा नेता सैफ राईन आदि तमाम किसान नेताओं सहित महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भंडारे का शुभारंभ किया गया यह भंडारा विगत वर्षों की भांति मेले में आए जायरीनों व किसानों के लिए अंतिम मेलें की आतिशबाजी तक चलेगा।
