एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी- अजीत यादव
गोण्डा। भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती जनपद गोंडा में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान सपा नेता सूरज सिंह और श्रावस्ती विधानसभा भावी प्रत्याशी मसूद आलम खान ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लौह पुरुष को नमन किया।

वहीं मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के सपा भावी प्रत्याशी कमलेश निरंजन वर्मा एवं पूर्व एसपी महेंद्र कुमार वर्मा ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा थे। सह मुख्य अतिथि के रूप में व्यवसायी एवं समाजसेवी महेश्वरी प्रसाद वर्मा तथा सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन का नाम शामिल रहा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पीपीएस अधिकारी महेंद्र कुमार और सपा नेता सूरज सिंह को आमंत्रित किया गया था।इस दौरान समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

