उसावां में कृषक गोष्ठी एवं जैविक किसान मेले का आयोजन, किसानों को जैविक खेती के लिए किया जागरूक

कृषि विविधीकरण और प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया जोर, अधिकारियों ने किसानों को बताईं उन्नत कृषि तकनीकें

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

उसावां (बदायूं), 31 अक्टूबर। विकासखंड उसावां परिसर में शनिवार को नमामि गंगे जैविक खेती (ई.ओ.एफ.सी.) परियोजना के अंतर्गत कृषि विविधीकरण परियोजना, यूपी डास्प बदायूं के तत्वावधान में कृषक गोष्ठी एवं जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक कृषि पद्धतियों, फसल विविधीकरण और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए जैविक खेती एवं फसल विविधीकरण अपनाने पर जोर दिया। खंड विकास अधिकारी उसावां प्रवीण कुमार ने कृषि एवं ग्राम्य विकास को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए किसानों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।

वहीं नमामि गंगे के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा ने गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक खेती को महत्वपूर्ण बताते हुए इसके अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने गन्ने की उन्नत खेती एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी। जिला परियोजना समन्वयक यूपी डास्प डॉ. विवेक कुमार गौरव ने कृषि विविधीकरण के माध्यम से खेती को लाभकारी बनाने के उपाय बताए।सहायक विकास अधिकारी कृषि महेश कुमार खोखर ने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरकों �

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *