जनपद हरदोई के थाना टड़ियावां क्षेत्र की ग्राम सभा दिव्या फतेहपुर से बरस राय की ओर जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया पिछले करीब दो वर्षों से टूटी पड़ी है। पुलिया की हालत बेहद खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क सीधे सीतापुर रोड से जुड़ती है, लेकिन पुलिया टूट जाने के कारण इस रास्ते से आवागमन करना मुश्किल हो गया है। लोगों को दूसरे रास्ते से जाने के लिए लगभग 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत और सुनवाई की उम्मीद की गई, लेकिन अभी तक पुलिया की मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों की सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग
ग्रामवासियों ने सरकार, लोक निर्माण विभाग (PWD) और संबंधित अधिकारियों से विनम्र निवेदन किया है कि गांव की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए टूटी हुई पुलिया का जल्द से जल्द निर्माण एवं मरम्मत कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।
अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी ग्रामीणों की इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और पुलिया की मरम्मत का कार्य कब शुरू होता है।
एम डी न्यूज़ रिपोर्टर लालमन
