बाराबंकी जिस घर में कुछ दिन पहले करवा चौथ का पर्व मनाया गया था वहां अब मातम पसरा है। नवविवाहिता वैष्णवी गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। परिजनों के मुताबिक शादी में 20 लाख रुपये नकद और हीरे की अंगूठी दिए जाने के बावजूद वैष्णवी को कथित रूप से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके पक्ष ने पति आकाश गुप्ता सास ननद और देवर समेत पांच लोगों को इस मामले में जिम्मेदार ठहराया है परिजनों का दावा है कि मृतका के शरीर पर चोटों के निशान और गले पर संदिग्ध निशान दिखाई दिए थे इसी लिए मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया हैं ससुराल पक्ष का कहना हैं कि वैष्णवी ने खुद आत्म हत्या की है।


अमित कुमार
