बहु आयामी समाचार‌ एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 2 नवंबर

मोहम्मदी खीरी थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र चौरसिया की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार दीपावली, धनतेरस, भैया दूज एवं छठ पूजा के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कस्बे के संभ्रांत व्यक्ति, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, आतिशबाजी / पटाखा विक्रेता एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र चौरसिया ने कहा कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में सभी त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना है।
उन्होंने आतिशबाजी विक्रेताओं को निर्देशित किया कि पटाखा दुकानें सुरक्षित स्थान पर लगाएं, अग्निशमन के सभी उपाय रखें और बिना वैध लाइसेंस के बिक्री न करें। व्यापार मंडल से बाजार में भीड़ को देखते हुए सहयोग की अपील की गई।
उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना मोहम्मदी पुलिस को दें।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *