बहु आयामी समाचार‌ एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 6 नवंबर

पलिया खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया में 20 वर्षों से अधिक समय तक निष्ठापूर्ण सेवाएं देने वाले दो वन रक्षकों को वन दरोगा के पद पर पदोन्नत किया गया है। राकेश कुमार सिंह और अजय कुमार शर्मा की इस उपलब्धि से उनके परिजनों और सहकर्मियों में हर्ष का माहौल है।


पदोन्नति के बाद कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग बहराइच के प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा राकेश कुमार सिंह को और उत्तर खीरी वन प्रभाग लखीमपुर के प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा अजय कुमार शर्मा को नया बैच लगाकर व पीकैप पहनाकर सम्मानित किया गया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
खास बात यह है कि दोनों कर्मियों ने अपने सेवाकाल की शुरुआत दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग में डाकिया के पद से की थी। अपनी कार्यक्षमता के बल पर वे पहले वन रक्षक के पद पर प्रमोट हुए और दुधवा के संवेदनशील व वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्रों में लंबी सेवाएं दीं। इसी वर्ष दोनों का स्थानांतरण अन्य वन प्रभागों में हुआ था, और ट्रांसफर के महज छह माह के भीतर ही वन दरोगा के पद पर पदोन्नति मिलना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उनकी इस सफलता से विभागीय कर्मचारियों में भी प्रेरणा और उत्साह का संचार हुआ है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *