रिपोर्ट कैलाश सिंह यदुवंशी

​छाता (मथुरा):
धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर कस्बा छाता के बाजार में उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए छाता पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। शुक्रवार को महिला उपनिरीक्षक शकुन वेदवान ने अपनी महिला पुलिस टीम और कांस्टेबल के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों में सघन गश्त और पैदल मार्च किया।
​इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वॉड ने बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं, युवतियों और राहगीरों से संवाद कर उन्हें पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वाले मनचलों और शोहदों से सख्ती से निपटा जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस गश्त पर संतोष जताते हुए इसे सराहनीय कदम बताया है।

1 view

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *