रिपोर्ट कैलाश सिंह यदुवंशी

​छाता (मथुरा): दीपावली त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मथुरा श्लोक कुमार के निर्देशन में जिले भर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार एसपी देहात (ग्रामीण) आलोक राज नारायण पुलिस क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा ने शुक्रवार को छाता से बरसाना जाने वाले मार्ग चौराहे पर खुद खड़े होकर विशेष संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया। और जगह-जगह फोटो पेट्रोलिंग भी की।
​अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले दुपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर गहनता से जांच की। बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म और संदिग्ध प्रतीत होने वाले चालकों से पूछताछ की गई। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों और चौराहों पर संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी गई। एसपी ग्रामीण ने राहगीरों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।
​मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी देहात आलोक रंजन ने बताया कि त्यौहार के मद्देनजर पूरे जनपद में चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खासकर अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय बॉर्डरों पर विशेष पिकेट लगाकर कड़ी निगरानी बरती जा रही है, ताकि कोई भी अराजक तत्व जिले की सीमा में प्रवेश न कर सके। पुलिस टीम लगातार गश्त पर है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी गई है। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक छाता उमेश चंद्र त्रिपाठी भारी पुलिस फोर्स साथ रहा।

0 views

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *