अनिल यादव एम डी न्यूज

अयोध्या आवासीय रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज, बाबाबाजार के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार सिंह को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार बाबाबाजार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं विद्यालय परिवार की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं विद्यालय स्टाफ ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर डॉ. राजेश सिंह ने सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करेंगे।इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि विनोद श्रीवास्तव,डब्बू, डॉ पवन सिंह मंडल उपाध्यक्ष शिवशंकर तिवारी, महिला मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता,वकील खान पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा , कायस्थ सभा अध्यक्ष अरविंद जी व्यास, पूर्व प्रधान जगन्नाथ यादव, रामसेवक, तथा विद्यालय परिवार के समस्त अधिकारी तथा कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *