वाराणसी संवाददाता: सहायक ब्यूरो सलीम जावेद

वाराणसी। मिर्जापुर में बजरंग अखाड़ा के तत्वावधान में आयोजित अखाड़ा प्रतियोगिता में बजरडीहा वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अखाड़ा अध्यक्ष इकबाल अहमद खलीफा के नेतृत्व में टीम ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर वाराणसी का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन, तालमेल और आत्मरक्षा की पारंपरिक कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस आयोजन में हिन्दू-मुस्लिम खिलाड़ियों की एकजुटता ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश की।

इस अवसर पर मोहम्मद वसीम ने प्रदेश के खेल मंत्री से मांग की कि पारंपरिक अखाड़ा कला के संरक्षण और विकास के लिए विशेष पहल की जाए। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता और प्रतियोगिताओं में अवसर देकर इस कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाए।

वहीं एडवोकेट प्रदीप कुमार ने कहा कि अखाड़ा खेल का उद्देश्य किसी पर हमला करना नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन और शारीरिक क्षमता का विकास करना है।

प्रतियोगिता में इम्तियाज अहमद गामा, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद मोहसिन, एजाज अहमद, जावेद अहमद, शोएब, रेहान, इरफान, रजा, अशरफ अली, मोहम्मद फैज, मोहम्मद तसलीम और मोहम्मद शमीम सहित अन्य खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

बजरडीहा की टीम की लगातार तीसरी जीत से खिलाड़ियों में उत्साह है। इस उपलब्धि को पारंपरिक खेलों के संरक्षण और हिन्दू-मुस्लिम एकता की दिशा में एक सराहनीय मिसाल माना जा रहा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *