
दातागंज मेले में चाकुओं से गोद कर की गई निर्मम हत्या का मामला, पीड़ित परिवार से मिलकर पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने दी पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता और हर संभव मदद का दिया आश्वासन।
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय दातागंज,
बदायूं दातागंज रामलीला मेले में चाकुओं से गोद कर की गई निर्मम हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलकर पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने पीड़ित परिवार को पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी और कहा कि इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। दातागंज मेले में हुए हत्याकांड में मृतक रोहित गौतम पुत्र रिशिपाल गौतम निवासी ग्राम बेटा माधव के घर आज पूर्व विधायक विनोद कुमार शाक्य पहुंचे पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें शांतूना दी ,और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने पीड़ित परिवार को ₹50000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की इस दौरान सिनोद शाक्य ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना ही चाहिए उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है। कि इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए साथ ही सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया।कि वह इस मामले को लेकर प्रशासन से बातचीत करेंगे और परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने तक उनके साथ है।
