तेज बहादुर शर्मा गुड्डू।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।
एम डी न्यूज।
मसौली। बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम कन्धाईपुर में सात वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने बच्चे को घर के अंदर खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर बचाव के लिए पहुंचे उसके भाई और महिला परिजनों के साथ भी मारपीट एवं अभद्रता किए जाने की शिकायत है। पीड़ित परिवार ने सोने के टॉप्स और माला छीनने का भी आरोप लगाते हुए मसौली थाने में लिखित तहरीर दी है।

प्राप्त तहरीर के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को अर्जुन (7 वर्ष) पूजा के लिए गोबर लेने जा रहा था। इसी दौरान शिवलाल के घर के पास से गुजरते समय सुरेंद्र ने कथित तौर पर उसे खींचकर अपने घर के अंदर कर लिया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद सुनील, शैलेंद्र, सोमवारी, अनिल और मोनू भी मौके पर पहुंच गए और बच्चे के साथ मारपीट की।बच्चे की आवाज सुनकर उसका भाई सुमित बचाव के लिए पहुंचा, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। किसी तरह वहां से निकलकर वह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद बच्चे की मां यशोदा और बड़ी अम्मा जुगुरती मौके पर पहुंचीं। परिवार का आरोप है कि उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। इस दौरान महिला परिजनों के सोने के टॉप्स और माला छीनने की शिकायत भी तहरीर में की गई है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मसौली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
