अस्धारमई में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

उसावां। म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अस्धारमई में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया।इस दौरान विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं के मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेल बेहद आवश्यक हैं। खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि खेल को खेल की भावना से ही खेलें और आपस में किसी प्रकार का वैमनस्य न रखें।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में मुरादाबाद और सैफई की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मुरादाबाद की टीम ने सैफई की टीम को पांच अंकों से हराकर जीत दर्ज की। इसके बाद विधायक के पुत्र एवं दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस मौके पर उसावां चेयरमैन पति अनिल सिंह, भावेश प्रताप सिंह, अरेश प्रताप सिंह, विनीत प्रताप सिंह, संतोष सिंह, प्रमीत चौहान, विजय भान सिंह, धर्मेंद्र सिंह फौजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

13 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *