एमडी न्यूज़ वाराणसी संवादाता सहायक ब्यूरो सलीम

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैतपुरा पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को वरुणा कॉरिडोर, सरैया क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. जमाल अंसारी पुत्र स्वर्गीय मो. मूसा अंसारी, निवासी काजी सादुल्लापुरा, बड़ी बाजार, थाना जैतपुरा, वाराणसी, उम्र करीब 60 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर 10 नवंबर 2026 को थाना जैतपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 242/2026 के तहत अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने पीड़िता के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जैतपुरा उपनिरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वरुणा कॉरिडोर, सरैया के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed