आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु ’ ने मां काली के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की सुख-शांति और सुरक्षा के लिए की प्रार्थना

वाराणसी उत्तर प्रदेश के आयुष, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने आज वाराणसी में मां काली मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि आयुष मंत्री ने मां काली के चरणों में नमन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

दर्शन के बाद आयुष मंत्री डॉ. दयालु ने कहा
मां काली शक्ति और न्याय की प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से ही अधर्म का नाश और धर्म की स्थापना होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सनातन संस्कृति के संरक्षण के मार्ग पर अग्रसर है। मां काली से प्रार्थना है कि प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली बनी रहे।

इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने मंत्री का स्वागत किया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed