
रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल का दीपावली मिलन ‘परंपरा’ बना यादगार,रोशनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच परिवारों ने मनाया उत्सव
गणेश वंदना,भजन,कव्वाली,रैंप वॉक और लकी ड्रॉ रहे विशेष आकर्षण
दीपावली मिलन समारोह ‘परंपरा’ में बिखरी भारतीय संस्कृति और पारिवारिक एकता की छटा,गीत-संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
वाराणसी :- रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की ओर से दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह ‘परंपरा ए सेलिब्रेशन ऑफ ट्रेडिशन’ का आयोजन महमूरगंज स्थित शगुन लॉन में हर्षोल्लास,उमंग और पारिवारिक आत्मीयता के साथ किया गया | समारोह में क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर दीपावली की खुशियों को साझा किया | रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और उत्सव के उल्लास से पूरा परिसर जगमगा उठा और आयोजन में भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक परंपराओं की मनोहारी छटा देखने को मिली | कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत क्लब अध्यक्ष डॉ.रितु गर्ग, सचिव रोटेरियन ललित गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन रवि सिंह द्वारा किया गया सभी ने अतिथियों एवं सदस्यों की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया |
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना एवं आरती के साथ हुआ इसके बाद भजन, कव्वाली और डांस ग्रुप की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया | आकर्षक रैंप वॉक,रोमांचक लकी ड्रॉ,भव्य साज-सज्जा,विशाल स्क्रीन पर आतिशबाजी का प्रदर्शन तथा आकर्षक सेल्फी पॉइंट समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे | वहीं आमंत्रित परिवारों के लिए विशेष उपहारों और पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था ने आयोजन की खुशियों को दोगुना कर दिया पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और आपसी मेल-मिलाप का माहौल बना रहा | इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ.रितु गर्ग ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं,बल्कि प्रेम, विश्वास,अपनत्व और रिश्तों में मिठास घोलने का पर्व है | ‘परंपरा’ के माध्यम से क्लब ने भारतीय संस्कृति,पारिवारिक मूल्यों और हमारी समृद्ध परंपराओं को उत्सव के रूप में जीवंत करने का प्रयास किया है | उन्होंने कहा कि रोटरी केवल सामाजिक सेवा का मंच नहीं है बल्कि एक ऐसा परिवार है,जहां मित्रता,सहयोग और आत्मीयता के रिश्ते निरंतर मजबूत होते हैं |
समारोह को यादगार बनाने में विशेष आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही | समिति के सदस्य अजय गौतम,संजय गुप्ता,अमित अग्रवाल,सीए सोम दत्त रघु,जीवन खन्ना,मनीष लोहिया एवं सीमा अग्रवाल ने अपनी सक्रिय सहभागिता, समर्पण और बेहतर व्यवस्थापन से आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में विशेष योगदान दिया |
कार्यक्रम की सफलता में क्लब के सचिव रोटेरियन ललित कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष रोटेरियन सीए रवि सिंह एवं क्लब ट्रेनर रोटेरियन मनोज जाजोदिया सहित क्लब के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा | समारोह ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की वास्तविक खुशियां अपनों के साथ समय बिताने,अपनी परंपराओं को संजोने और एक- दूसरे के बीच प्रेम एवं खुशियां बांटने में ही निहित हैं |
इस अवसर पर ज्ञानेंद्र उपाध्याय, जगदीश झुनझुनवाला,अनिल जाजोदिया,अविनाश मल्होत्रा,दिनेश गर्ग,अमित अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, चुन्नीलाल पटेल,पंकज अग्रवाल,प्रमोद शर्मा,प्रशांत गुप्ता,अनिल गुप्ता,प्रदीप अग्रवाल,उमाशंकर पोद्दार,शिव अग्रवाल,सुभाष चंद्र बागला, अनल प्रकाश,राकेश गुप्ता सहित क्लब के अनेक रोटेरियन सदस्य एवं उनके परिवारजन गरिमामयी उपस्थिति के साथ शामिल हुए ||
