सरगुजा।जनपद के लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टपरकेला खुर्द में आज शराबबंदी की गई। इस अवसर पर आयोजित ग्राम सभा में गाँव के सरपंच महेश्वरी सिंह, सचिव, उपसरपंच जगत राम, सरपंच प्रतिनिधि कुस कुमार सिंह, अशोक सिंह, नारायण सिंह, अमित चंद्रमान सिंह एवं ग्राम पंचायत के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

सभा में सभी ने एक स्वर में कहा – अब गाँव में शराब नहीं चलेगी।
दण्ड का प्रावधान – ग्राम सभा द्वारा पारित नियम:
- शराब बनाकर बेचने वाले पर 5000 रुपये का अर्थदण्ड होगा।
- शराब पीकर घूमने / झगड़ा करने पर 2000 रुपये का दण्ड होगा। पकड़वाने वाले को 1500 रुपये दिए जाएंगे।
- पहली बार पकड़े जाने पर 1500 रुपये का दण्ड और समझाइश दी जाएगी।
- दोबारा पकड़े जाने पर 3000 रुपये, इस तरह बढ़ते क्रम में कार्रवाई होती रहेगी।
ग्रामवासियों ने कहा कि यह फैसला गाँव में शांति, बच्चों के भविष्य और महिलाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया है। गाँव को नशा मुक्त, स्वच्छ और खुशहाल बनाने के लिए सब मिलकर निगरानी करेंगे
रिपोर्ट-देवेंद्र मरकाम
MD NEWS ब्यूरो चीफ सरगुजा छत्तीसगढ़
मो. 7879009598
2 views
