एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज।क्षेत्र किराए के विवाद में बस कंडक्टर को ब्लेड मारकर घायल करने वाले आरोपी को थाना रामराज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। बुधवार को युवक तनवीर पुत्र तसलीम निवासी ग्राम कैथौडा थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर मवाना रूठ की प्राइवेट बस में सवार होकर रामराज की ओर जा रहा था।

बस जैसे ही गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर के पास पहुंची तो कंडक्टर अनिल कुमार ने युवक से किराया मांगा जिस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई तो युवक ने कंडक्टर पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया और बस रूकने पर बस से कूदकर भागने लगा। बस में सवार लोगों व ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर लिया तथा थाना रामराज पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुँची पुलिस टीम को सौंप दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने अपना नाम तनवीर पुत्र सलीम बताया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चलान कर जेल भेजा जा रहा है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *