एमडी न्यूज गोंडा रिपोर्टर – अजीत यादव
गोंडा। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के मद्देनजर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनहित एवं प्रशासनिक हित को देखते हुए जिले में तैनात 81 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से 11 नवंबर को जारी आदेश में सभी उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव को देखते हुए लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे दरोगाओं को हटाया गया है। छपिया थाने में भी बड़ा बदलाव किया गया है। यहां तैनात उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप को दर्जीकुआं चौकी प्रभारी, रामसहाय धर दूबे को पथरी बाजार चौकी और शैलेंद्र राय को कोतवाली देहात भेजा गया है।

वहीं छपिया थाने में उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, दुधनाथ चतुर्वेदी और गोलू कुमार तिवारी की नई तैनाती की गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक संदीप कुमार को भी छपिया थाने भेजा गया है। उपनिरीक्षक सौरभ कुमार को स्वामीनारायण मंदिर चौकी प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक राम प्रकाश चन्द्र को चौकी महाराज गंज थाना कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक अजीत कुमार मौर्य को चौकी प्रभारी सोनी गुमटी थाना कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार को चौकी सालपुर थाना कोतवाली देहात, उप निरीक्षक सुमित कुमार सिंह को पुलिस चौकी कहोबा थाना मोतीगंज का चौकी प्रभारी बनाया गया। आदेश के अनुसार संबंधित थाना प्रभारियों को स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल रवाना कर अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्पष्ट किया गया है कि तबादला आदेश का सख्ती से पालन किया जाए।
