ब्रेकिंग न्यूज़

रिपोर्ट: अर्सलान अहमद
पिरान कलियर, हरिद्वार | MD NEWS बहुआयामी समाचार

नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य पुल की एप्रोच मार्ग की हालत इन दिनों बद से बदतर हो चुकी है। पुल के मुहाने पर गहरे-गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खतरनाक हैं कि हर पल किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक में देश-विदेश से रोजाना हजारों जायरीन इबादत और जियारत के लिए पहुंचते हैं। इसी पुल से होकर जायरीन, स्थानीय ग्रामीण और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। लेकिन पुल के जोड़ (एप्रोच) पर बने खतरनाक गड्ढों के कारण यहां से निकलने वाले दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर फिसल रहे हैं, जबकि सवारियों से भरे ई-रिक्शा पलटने की कगार पर आ जाते हैं। चार पहिया और भारी वाहन भी भारी हिचकोले खाते हुए किसी तरह यहां से निकल रहे हैं, जिससे वाहनों में तकनीकी खराबी के साथ-साथ गंभीर दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
किसी भी जनप्रतिनिधि या जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर नहीं है। खानापूर्ति के नाम पर यदि कभी मरम्मत कराई भी जाती है, तो उसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर पल्ला झाड़ लिया जाता है,

जो कुछ ही दिनों में उखड़कर फिर से जानलेवा बन जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पिरान कलियर का विकास केवल सरकारी कागजों और बयानों तक ही सीमित रह गया है?
क्षेत्रवासियों और जायरीनों ने शासन-प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग की है

कि किसी बड़े जानलेवा हादसे का इंतजार किए बिना पुल की एप्रोच और गड्ढों को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सामग्री से तुरंत ठीक कराया जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।
अब बोलेगा पिरान कलियर
अपने हक और विकास के लिए

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed