संवाददाता आशुतोष पांडे MDNEWS

अयोध्या-बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नगर क्षेत्र स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन कम्पोजिट स्कूल पुलिस लाइन में किया गया। बीईओ नगर क्षेत्र सुभाष चन्द द्वारा माँ सरस्वती का पूजन अर्चन दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन लेखाकार रजनीश पाण्डेय द्वारा किया गया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया और विभिन्न खेलों में अपना अपना योगदान भी किया गया। कार्यक्रम में शोयब सिद्दीकी, शिवम गुप्ता, योगेश्वर सिंह, प्रानेस रावत, शशिधर द्विवेदी, अरविंद पाठक, सुधा शर्मा, प्रीति सिंह, विजेता वर्मा, शिल्पी कश्यप, शरद श्रीवास्तव, चरण आधार, शाहिदा परवीन, सत्यपाल, विनय गुप्ता, विनोद सिंह, जुबेर शाहिद, लाल बाबू यादव उपस्थित रहे।
