रिपोर्ट: विनीत तिवारी |

एमडी न्यूज़, लखीमपुर खीरी
मितौली (लखीमपुर खीरी)। थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम चुरईपुरवा में खेत की जुताई के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहा किसान अचानक रोटावेटर की चपेट में आ गया। रोटावेटर में फंसने से किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार और कोहराम मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खेतों में काम के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।
खेत में काल बनकर दौड़ा रोटावेटर, जुताई करा रहे किसान की दर्दनाक मौत से गांव में मातम
3 views
