रोहित गिहार सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर
MD NEWS बहुआयामी समाचार

कानपुर में छठ पूजा को देखते हुए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तो उन्हें कई जगह काफी खराब स्थिति मिली नया पुल के पास कूड़ा जलते हुए मिला जिस पर नगर आयुक्त ने संबंधित क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के निलंबन के लिए शासन में पत्र भेजा है इसके अलावा संबंधित जोनल स्वच्छता अधिकारी और क्षेत्रीय नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है नगर आयुक्त ने छठ पूजा को देखते हुए शहर के सभी छठ घाटों संपर्क मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता कूड़ा उठान एवं समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *