एमडी न्यूज महिला मंडल ब्यूरों कानपुर – शिवांगिनी अग्रवाल

कानपुर नगर। आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कमिश्नरेट ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। यह यातायात व्यवस्था 15 नवंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर 16 नवंबर को पर्व की समाप्ति तक लागू रहेगी। इस दौरान शहर के प्रमुख घाटों और नहरों की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी, मध्यम और कुछ स्थानों पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

प्रमुख रूट डायवर्जन (कहाँ रहेगी रोक और क्या होगा वैकल्पिक मार्ग)-

गंगा बैराज व मैनावती मार्ग: गंगा बैराज चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन अटल घाट और कर्बला चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन सीधे यश कोठारी/मंधना चौराहा होकर निकलेंगे। इसी तरह गुरुदेव चौराहा से मैनावती मार्ग होकर कर्बला जाने वाले भारी वाहन सीधे गुरुदेव चौराहा/गोल चौराहा होकर जाएंगे।
वीआईपी रोड व सरसैय्या घाट: कंपनी बाग चौराहा से बीमा चौराहा, जाजमऊ और वीआईपी रोड पर मध्यम व भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। फूलबाग से आने वाले चार पहिया वाहन मेघदूत तिराहा से सरसैय्या घाट की तरफ न जाकर बड़ा चौराहा होकर जाएंगे। वहीं, ग्रीन पार्क की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन डीएवी तिराहा से आगे सरसैय्या घाट नहीं जा सकेंगे; इन्हें ग्रीन पार्क से एमजी कॉलेज या डीएवी तिराहा से मधुवन तिराहा होकर गुजरना होगा।
पनकी और कल्याणपुर क्षेत्र कल्याणपुर आवास विकास चौकी से पनकी मंदिर की तरफ और पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग से पनकी मंदिर व आवास विकास नहर की तरफ भारी व मध्यम वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन क्रमशः मसवानपुर/विजय नगर चौराहा और न्यू ट्रांसपोर्ट नगर से एलएमएल चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
विजय नगर और भौती बाईपास: न्यू ट्रांसपोर्ट तिराहा भौती बाईपास से विजय नगर चौराहा की ओर तथा विजय नगर से भौती बाईपास की ओर भारी व मध्यम वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वाहन चालक गैस प्लांट/एलएमएल चौराहा या दादानगर चौराहा वाले मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
बर्रा और गुजैनी क्षेत्र नंदलाल व सीटीआई चौराहा से आने वाले भारी वाहन दीप तिराहा से बर्रा बाईपास की ओर न जाकर गौशाला चौराहा होकर निकलेंगे। बर्रा बाईपास से दीप तिराहा की ओर आने वाले वाहन नौबस्ता चौराहा होकर जाएंगे। इसके अलावा मयंक चौराहा से तांत्या टोपे नगर-अंबेडकर नगर और गुजैनी से गुजैनी नहर तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी; ये वाहन गुजैनी चौकी और गुजैनी सरकारी अस्पताल वाले रास्ते से गुजरेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल
घाटों और पूजा स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 7 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है
कर्बला चौराहा से कर्बला मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर।
बक्कल (परमट) पार्किंग स्थल में।
सरसैय्या घाट चौराहा से चेतना चौराहा की तरफ सड़क के दोनों ओर।
गुजैनी चौकी के पास स्थित रामलीला मैदान में।
मयंक चौराहा के पास अंबेडकर पार्क में।
अर्मापुर से विजय नगर चौराहा की तरफ सड़क के बाईं ओर।
आवास विकास नहर पनकी से कल्याणपुर क्रॉसिंग की ओर सड़क के बाईं ओर। पुलिस की अपील और हेल्पलाइन नंबर यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही वाहन चालकों से विशेष अनुरोध किया गया है कि सड़क पर एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें। किसी भी प्रकार की असुविधा या जाम की स्थिति में नागरिक निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
ट्रैफिक हेल्पलाइन: 9305104387
ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *